डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर दिन भर लगता है जाम - जाम के झाम से नागरिक परेशान हैं। मालूम हो कि इन दिनों ईद की तैयारियां चल रही हैं जिसके कारण बाजार में व्यापक भीड़ हो रही है ईद के सामानों की खरीदारी के लिए लोग दिनभर बाजारों में चक्कर लगाते हैं इसी भीड़ के बीच में भारी वाहनों का प्रवेश बसों का प्रवेश ट्रक ट्रैक्टर का प्रवेश एवं भारी संख्या में नगर में ऑटो रिक्शा के कारण दिन भर लगता है जाम यह जाम की समस्या दुकानदारों ने भी कर रखी है दुकानों के अंदर नहीं बाहर लगाते हैं सामान सड़कों पर सामान रख देने से रास्ता सकरा हो जाता है जिसके कारण भी जाम की स्थिति पैदा होती है इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसके कारण दिनभर नागरिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं जरूरी कार्य से जाने वाले लोग जाम के कारण अपने स्थान तक नहीं पहुंच पाते हैं जिसके कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है परेशान नागरिकों ने जिलाधिकारी बहराइच से जाम की समस्या कि नहीं से निजात जाने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment