डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) - बढ़ती गर्मी के साथी मलेरिया का प्रकोप बढ़ने की संभावनाएं प्रबल होती हैं मलेरिया फैलाने वाला एनोफिलीज मच्छर रात में सक्रिय होता है इसलिए रात में विशेषकर बचना चाहिए या बात नानपारा में शम्स क्लीनिक के सीनियर डॉक्टर अबुल हसन अंसारी ने एक भेंट में कहीं उन्होंने कहा कि घर में एकत्रित पानी में मलेरिया के मच्छर पनपते हैं इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में पानी को जमा न होने दें मच्छर का चक्र पूरा होने में 7 से 12 दिन लगते हैं इसलिए अगर पानी को सपोर्ट करने वाले किसी भी बर्तन या कंटेनर को सप्ताह में एक बार अच्छी तरह साफ किया जाता है तो मच्छरों के प्रजनन की कोई संभावना नहीं रहती है मच्छर मनी प्लांट के गमले में या छत पर पानी की टंकियों में अंडे दे सकते हैं अगर वे ठीक से कवर नहीं है यदि छतों पर रखे गए पक्षियों के पानी के बर्तन को हर हफ्ते साफ नहीं किया जाता है तो मच्छर उनमें अंडे दे सकते हैं मलेरिया के मच्छर आवाज नहीं करते जो लोग मच्छरदानी का प्रयोग करते हैं वे बीमारियों का कारण नहीं बनते फुल स्लीव्स की शर्ट ब्राउज़र से मच्छरों के काटने से बचा जा सकता है मच्छर से सावधानी ही बचाव है।

No comments:
Post a Comment