डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। आदर्श नगर पालिका नानपारा नगर मैं भारी वाहनों का प्रवेश जारी है जिसके कारण दिन भर जाम के झाम में जूझ रहे हैं लोग मालूम हो कि पीस कमेटी की मीटिंगओं और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा बार बार भारी वाहनों के प्रवेश पर अंकुश लगाने की मांग की जाती रही है कभी कभी भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित भी होता है परंतु कुछ दिनों बाद लेनदेन करके वाहन चालक नगर में प्रवेश कर जाते हैं जिसके कारण जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रहे हैं संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता राम लखन आर्य ने कहा कि नगर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होना चाहिए साथ ही चौराहों पर ट्राफिक पुलिस की व्यवस्था भी होनी चाहिए तभी लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी जन कल्याण विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के महामंत्री केशव पांडे ने भी जाम से निजात दिलाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

No comments:
Post a Comment