अमित श्रीवास्तव (NNI Coverage राज्य ब्यूरो)
भागलपुर, बिहार। एसिड कांड की पीड़िता काजल अब हमारे बीच नहीं रही। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। भागलपुर के अलीगंज की तेजाब पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रविवार की रात करीब 9.00 बजे निधन हो गया है। भारत के निवासी होने के नाते हम सभी का यह मानवीय कर्तव्य है कि हम समाजिक सौहार्द को बनाए रखें। इस संवेदनशील समय में कुछ लोग हमारे बीच ऐसे भी हैं जो इस घटना का निजी लाभ के लिए गलत इस्तेमाल करेंगे। प्रशासन के तरफ से हरसंभव प्रयास किया गया कि काजल को बचाया जा सके लेकिन होनी को कौन टाल सकता है, शायद नियती को यही मंजूर था। अब हमें यही चाहिए कि हम इस दुखद: प्रस्थिति में मृतिका के परिवार को सहानुभूति दे और भगवान से यह प्रार्थना करें कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को हिम्मत दे जिससे वे विचलित न होकर इस दुखद: समय का सामना कर सके।

No comments:
Post a Comment