Wednesday, May 29, 2019

बालाजी के सुंदरकांड पाठ एवं जागरण से भाव विभोर हुए श्रद्धालु

मोहित त्रिपाठी (NNI Coverage सं0सू0)
पयागपुर ब्लॉक, बहराइच (उ0प्र0)। पयागपुर जेठ के दूसरे मंगलवार को भूप गंज बाजार में सुंदरकांड का पाठ एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया आयोजन में मुगलसराय से आए हुए धर्मेंद्र पंडित जी के भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे कार्यक्रम का आयोजन मनदीप जयसवाल नितिन महेश्वरी एवं अन्य समस्त मित्रों द्वारा किया गया पूरी रात जागरण एवं भजन कार्यक्रम चलते रहे जिसमें रोहित शर्मा और गोरखपुर से आए हुए कुमार सनी ने अतुलनीय प्रस्तुति देकर दर्शकों को अपने भजनों के माध्यम से बांधे रखा कार्यक्रम में समाजसेवी आनंद बिहारी शुक्ला अभिषेक शुक्ला सोनू महेश्वरी अनूप सोनी उमेश जायसवाल सहित संपूर्ण जनमानस उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment