डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
बलहा/नानपारा, बहराइच- बहराइच जिले की विधानसभा सुरक्षित सीट बलहा से अक्षयवर लाल गौंड विधायक चुने गए थे बीते दिवस हुए लोकसभा के चुनाव में पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए सांसद का टिकट दिया और वह लोकसभा क्षेत्र बहराइच से सांसद हो गए अब बलहा विधानसभा सीट पर उनका त्यागपत्र देना लाजमी हो गया है आगामी समय में विधानसभा बलहा में होने वाले उप चुनाव को ध्यान में रखते हुए विभिन्न दलों के नेतागण अभी से विधानसभा बलहा में अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने में जुट गए हैं सूत्रों के अनुसार सपा बसपा कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के संभावित प्रत्याशी अपनी अपनी जमीन तलाशने में जुट गए हैं जब भी उपचुनाव होगा बल्हा का उपचुनाव बहुत ही रोचक होगा वैसे तो भाजपा नेताओं का कहना है कि श्री गौड़ के सुपुत्र आनंद गौंड इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं।

No comments:
Post a Comment