युसुफ अंसारी (NNI Coverage)
*पलियाकलां (खीरी )* एस एस बी की गौरीफंटा सीमा चौकी के जवानों ने भारत नेपाल सीमा पर गस्त करते हुये मुखबिर से सूचना मिली कि एक नेपाली व्यक्ति जंगल से सीमा पिलर संख्या 752 को जाने वाले रास्ते से होंडा मोटर साइकिल से जाने वाला है। तभी मुख्य आरक्षी त्रिलोक चंद के नेतृत्व में पार्टी ने बताई हुई जगह पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद बताई हुई होंडा मोटर साइकिल से एक व्यक्ति वहां आया तो पेट्रोलिंग पार्टी ने दबिश देते हुए उसको पकड़ लिया और चेक करने पर उसके पास से 8.5 ग्राम ब्राउन शुगर पाया गया।। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मो0 मोबिन कुरैशी निवासी धनगढ़ी नेपाल बताया।।
कमांडेंट 39 वी वाहिनी एस एस बी मुन्ना सिंह ने बताया की एस एस बी नशे के कारोबार में लगे लोगों पर नजर रखे हुए है और जवानों को निर्देश दिया गया है कि जो भी इस तरह के कामों में संलिप्त है उसको तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए। इसी के परिणामस्वरूप यह बड़ी कामयाबी मिली है। 6 मई को भी एस एस बी ने एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ कर जेल भेजा था। एक सप्ताह के अंदर दो मादक पदार्थो के तस्करों की गिरफ्तार कर जवानों के द्वारा सराहनीय कार्य किया है।

No comments:
Post a Comment