Monday, May 27, 2019

बाबा रामदेव का मानसिक संतुलन बिगड़ा : विनोद पांडेय

अमित श्रीवास्तव (NNI Coverage राज्य ब्यूरो)
पटना, बिहार। जनसंख्या नियंत्रण पर बाबा रामदेव के बयान से सियासत गरम हो गयी है। कांग्रेस, सीपीआई और जेजेएम सहित कई दलों और उसके नेताओं ने रामदेव के बयान की कड़ी निंदा की है। बाबा रामदेव की आलोचना करते हुए उन नेताओं ने कहा है कि जनसंख्या  नियंत्रण के लिए कानून बनाने की आवश्यकता नहीं  है बल्कि जनता को जागरुक कर देने से ही इस तरह की समस्याओं से निपटा जा सकता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान को बाबा रामदेव का निजी बयान बताया है।
            जेजेएम नेता विनोद पांडेय ने कहा कि लगता है कि इस तरह की बयानबाजी करने वालों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। अगर इसके जरिये वे मीडिया में बने रहना चाहते हैं, तो वो एक अलग बात है। सीपीआई नेता भूनेश्वर मेहता ने कहा, जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाना, भारतीय संविधान और लोकतत्र के खिलाफ है। बाबा रामदेव ने कहा कि दो बच्चों के बाद पैदा होने वाले बच्चे को मताधिकार, चुनाव लड़ने के अधिकार और अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाना चाहिए। जिस रफ्तार से देश की जनसंख्या बढ़ रही है, उसके लिये भारत अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दशा में भारत की जनसंख्या 150 करोड़ से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने के लिए एक सख्त कानून बनाना पड़ेगा। जिसमें यह प्रावधान होना चाहिए कि जो भी दो से ज्यादा बच्चे पैदा करेगा तो उसके बच्चे को वोट देने, चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं उसे सरकारी सुविधाओं से भी वंचित कर दिया जायेगा। यह बात उन्होंने जनवरी में भी कहा था। उन्होंने कहा था कि मैं भारत को एक महाशक्ति के रूप में देखना चाहता हूं, इसलिए हम दो, हमारे दो के संकल्प अपनाना चाहिए और इसपर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। अगर वक्त रहते कदम नहीं उठाया गया, तो हमारी जनसंख्या एक दिन हमारे लिए ही अभिशाप बन जाएगी।

No comments:

Post a Comment