ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
पीलीभीत, यूपी। तहसील कलीनगर क्षेत्र के माधोटांडा गोमती उद्गम स्थल पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव मृत्युंजय नारायण शुक्रवार को अचानक पहुँच गए वहा उन्होंने माँ गोमती के दर्शन कर गोमती को और विकसित करने के लिए वहा मैजूदा लोगो से कहा कि हमारी तरफ से गोमती के लिए हर सम्भव मदद करने का प्रयास किया जाएगा,वह नैनीताल से अपने परिवार सहित वापस लखनऊ लौट रहे थे,उनका यह गोमती पर निजी दौरा था,इनका पीलीभीत से पहले से ही लगाव रहा है, मैजूदा प्रमुख सचिव मृत्युंजय नारायण लगभग 15 व 16 बर्ष पहले जनपद पीलीभीत के डीएम रह चुके थे, इस दौरान पूरनपुर एसडीएम चंद्रभानु सिंह,कलीनगर तहसीलदार विजय त्रिवेदी,पूरनपुर सीओ कमल सिंह, पूर्व प्रधान राममूर्ति सिंह व धनीराम कश्यप मैजूद रहे।

No comments:
Post a Comment