Friday, May 31, 2019

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया गया खुलासा, उपकरण सहित अभियुक्त गिरफ्तार

युसूफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0 ◆ पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में विभिन्न टीम गठित कर अवैध शस्त्र/शस्त्र फैक्ट्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान आज दिनांक 30-05-19 को *थाना ईशानगर* पुलिस द्वारा *ग्राम गंगान स्थित मक्के के खेत* में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए *01 अवैध बंदूक 12 बोर, 02 तमंचा 12 बोर, 01  अर्द्धनिर्मित तमंचा 12 बोर, 03 जिन्दा कारतूस 12 बोर,01 मिस कारतूस 12 बोर,04 खोखा कारतूस 12 बोर तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण* सहित शातिर अभियुक्त *रोज अली पुत्र हसन अली नि० ग्राम गंगान थाना ईशानगर जनपद खीरी* को गिरफ्तार किया गया है। 
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. रोज अली पुत्र हशन अली नि० ग्राम गंगान थाना ईशानगर जनपद ईशानगर जनपद खीरी।
*बरामदगी* 
1.  एक अदद बंदूक 12 बोर।
2.   दो अदद तमंचा 12 बोर।
3.  एक अदद अर्धनिर्मित तमंचा 12 बोर ।
4. तीन अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर। 
5. दो अदद मिस कारतूस 12 बोर।
6. चार अदद खोखा कारतूस 12 बोर।
7. अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण।

No comments:

Post a Comment