Saturday, May 18, 2019

अज्ञात कारणों से जंगल में लगी आग, फायर बिग्रेड से काबू

दीपक पटेल (NNI Coverage)
मोतीपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद के मोतीपुर वन निगम में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया लेकिन घंटों वन निगम की टीम की मशक्कत के बाद आग को काबू ना कर पाने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आनन-फानन में आग पर काबू पाया गया जिसमें  कुछ लकड़ियों और लगे हरे पेड़ के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। समाचार मिलने तक पूर्ण रूप से आग पर काबू पा लिया गया और आग खत्म हो गई।

No comments:

Post a Comment