युसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
बम्हनपुर निघासन खीरी। कोतवाली क्षेत्र के गाँव बम्हनपुर जामा मस्जिद में इस वर्ष 13 साल के हाफिज साकिब ने मुकद्दस माह - ए - रमजान के महिने में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह के दौरान कुरान - ए - पाक की तिलावत मुकम्मल की। रमजान के मुकद्दस महिने में 27 वें रोजे लयलतुल कदर की रात में तिलावत कर कुरान ए पाक मुकम्मल की। बम्हनपुर जामा मस्जिद में मौजूद हाफिज कारी रियासत अलीअली समेत अन्य लोगों ने हाफिज साकिब रजा को फूलों का माला पहनाकर व नजराना पेश कर मुबारकबाद दी।
बम्हनपुर जामा मस्जिद में माह ए रमजान के पाक महिने में तिलावत मुकम्मल की गई। कारी रियासत अली ने कहा की रमजान के पाक महिने में सच्चे दिल से मांगी गई दुआ पूरी होती है। तेरह साल के हाफिज साकिब रजा ने पुरी कुरान ए पाक मुंह जुबानी मुकम्मल करके नेक काम किया है। उन्होंने साकिब रजा को माला पहनाकर व नजराना पेश कर बधाई दी। अल्लाह की बारगाह में हांथ उठाकर सभी नमाजियों ने मुल्क में अमन - चैन की दुआ मांगी। बम्हनपुर पूर्व प्रधान व खजांची मौहेय्यद्दीन अंसारी, सदर सिराजुद्दीन अंसारी, अतीक बाबू, मुबारक अली, अनीश, समशाद अंसारी, डांटकर अंसार, मुनीर खांन, सुहेब अंसारी, फारुक अली, असलम अली तथा युसुफ अंसारी समेत काफी संख्या में मस्जिद में लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment