Tuesday, June 18, 2019

45 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। पुलिस अधीक्षक बहराइच डॉ गौरव ग्रोवर अपर पुलिस अधीक्षक  रविंद्र सिंह  क्षेत्राधिकारी नानपारा अरुण चंद्र के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नेपाल बॉर्डर पर प्रभारी निरीक्षक थाना रुपईडीहा मधुपनाथ मिश्रा द्वारा गठित एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने चेक पोस्ट  पर चेकिंग के दौरान एक  व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके पास से 45 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है गिरफ्तार अभियुक्त देव भंडारा पुत्र रुद्र  वीर भंडारा निवासी वार्ड नंबर 9  लाठी कोहली  सुरखेत राष्ट्र नेपाल   का है  उसके पास से 45 ग्राम स्मैक बरामद हुआ गिरफ्तार अभियुक्त  के विरुद्ध एनडीपीएस में मामला दर्ज करते हुए जेल रवाना किया अभियुक्त की गिरफ्तारी टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक राकेश यादव ,अरुण कुमार सिंह, गुरु सेवक ,राकेश कुमार ,संजीव कुमार आदि थे।

No comments:

Post a Comment