Wednesday, June 12, 2019

आज मनाया जायेगा माता मन्जेश्वरी देवी का 46वां जन्मदिन व वार्षिकोत्सव

युसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। पलियाकलाँ मझगई निघासन में पलिया रोड पर मझगई कस्बा स्थित सुप्रसिद्ध माता मन्जेश्वरी देवी जी का नवनिर्मित भव्य मंदिर लगभग बनकर तैयार हो गया है जिमसें इस बार श्रद्धालु माता का जन्मदिवस गत वर्षों की भांति वार्षिकोत्सव के रूप में मनायेंगे।
        बताते चलें कि 46 वर्ष पहले इसी कस्बे में क्षत्रिय परिवार में जन्मी एक अदभुत कन्या जिसके चमत्कारों के बाद लोगों की आस्था व श्रद्धा लगातार बढ़ती चली गई पिछले दो दशक से ज्यादा समय से प्रत्येक वर्ष माता मन्जेश्वरी के जन्मदिन पर जन्मदिन के एकदिन पहले से मेला लग जाता है जो 12 जून को होने वाले विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न होता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय व गणमान्य लोगों के सहयोग से किया जा रहा है जिसमें 11 जून से हवन पूजन वह 12 तारीख को विशाल भंडारा उसके उपरांत भव्य शोभायात्रा वह रात्रि में पीलीभीत बरेली मुरादाबाद आदि स्थानों से आए कलाकारों के द्वारा विशाल जागरण व सुंदर सुंदर झांकियों का आयोजन किया जा रहा है यह जानकारी माता मन्जेश्वरी देवी सेवा दल के अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने दी उन्होंने बताया क्षेत्र के लोगों के सहयोग से इस बार अभी तक का सबसे बड़ा आयोजन होने की उम्मीद है जिसमें बहुत बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित होंगे मंदिर प्रमुख कार्यक्रम संयोजक अंजू सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा आप सभी इस कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य योगदान देकर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर  सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। 
         जन्मोत्सव के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिये मंदिर प्रबंधन की ओर से लगभग चार एकड़ जमीन की व्यवस्था स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्थायी वाहन पार्किंग बनाने हेतु की गयी है।
         दर्शनार्थियों की आने वाली भारी संख्या व मौसम के गर्म मिजाज को देखते हुये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व स्थानीय गणमान्य चिकित्सकों ने स्वेच्छा से मेले के दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने की व्यवस्था की है। कार्यक्रम के दौरान सामान्य/ आपात कालीन परिस्थितियों में चिकित्सा एवं एम्बुलेंस आदि की समुचित व्यवस्था चिकित्सकगणों द्वारा की गयी है।
        स्थानीय युवा संगठन व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने मेले के दौरान बुजुर्गों को दर्शन करवाने, व्यवस्था संचालन, जल सेवा, पार्किंग, भोजन प्रसाद, स्वच्छ्ता, खोया-पाया आदि व्यवस्थाओं कि जिम्मेदारी हेतु अलग अलग दल गठित करते हुये शांतिपूर्ण सुव्यवस्था हेतु महिलाओं एवं पुरुषों की सँयुक्त मण्डली शांति सेना का गठन किया गया नौ मण्डलों में प्रत्येक में दो महिलाएं व दो पुरुष टोली बनाकर भ्रमण करते हुये आने जाने वालों पर नजर रखते हुये सुरक्षा दायित्वों का क्रमशः निर्वाहन करेंगे।

No comments:

Post a Comment