Saturday, June 1, 2019

गत वर्षों की भांति 5 पत्रकारों को किया गया सम्मानित

यूसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन रियल बुलेटिन के तत्वाधान में किया गया गोष्ठी में पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने कहा कि 30 मई 1826 को कोलकाता में पंडित जुगल किशोर शुक्ला ने उदंत मार्तंड हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया पंडित शुक्ल जी उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के ही निवासी थे श्री चौरसिया ने पत्रकार कल्याण कोष  में 2001 रुपए अंशदान देने की घोषणा भी की। विशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार समाज का आईना होता है उस पर बड़ी अहम जिम्मेदारी होती है। उपजिलाधिकारी सदर डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि 30 मई 1826 को प्रकाशित प्रथम हिंदी समाचार पत्र में तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जुड़े थे जो अंग्रेजी हुकूमत की तानाशाही को उजागर करते थे ।आज पत्रकारिता का स्तर बढ़ा है,लेकिनअनेक चुनौतियां सामने हैं। जिनका पत्रकार डटकर मुकाबला कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष के बैंक खाता संचालन में सहायक निदेशक सूचना को भी रखा जाए ताकि किसी प्रकार से धन राशि का दुरुपयोग ना हो सके ।डॉ सिंह ने सहायक निदेशक सूचना रत्नेश त्रिपाठी से कहा कि सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पत्रकारों के हित के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए मीडिया वर्कशॉप का आयोजन करें सीओ सिटी विजय आनंद प्रभारी सहायक निदेशक सूचना रत्नेश त्रिपाठी पत्रकार एनके मिश्र राजीव दीक्षित डॉ राकेश शर्मा अशोक सक्सेना इलियास चिश्ती सियाराम गौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी मिश्रा ने की।इस अवसर पर पत्रकार रामजी सिंह ,रितेश भसीन, एसपी तिवारी ,शारिक खान ,सवाब खान को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में रियल बुलेटिन के संपादक जेपी मिश्रा द्वारा किये जा रहे  सराहनीय योगदान की सभी मुक्त कण्ठ से प्रसंशा की। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार आमिर रजा पम्मी ने किया। 
           इस अवसर पर पत्रकार जमील खान, राजेंद्र सिंह,सुश्री सुनहरा , सुनील कुमार सोनी, सलाउद्दीन अंसारी, नूरुद्दीन गौरी, सत्येंद्र बहादुर सिंह, आशीष गुप्ता ,हरिबंश भदौरिया, विवेक सिंह, अजय मिश्रा, अनिल कनौजिया,कुलदीप सिंह,हरीश रस्तोगी,प्रमोद सिंह,शैलेन्द्र सिंह,केके शुक्ला,अरुण कुमार,जसवंत सिंह,आशीष शुक्ल,जितेंद्र सिंह,अशोक सक्सेना,विपनेश शुक्ला,इलियास चिस्ती,नितिन गुप्त,आहिश गुप्ता,विशाल भारद्वाज, शत्रुजीत सिंह चौहान,डॉ राकेश शर्मा,रमेश चन्द्र मिश्रा, सरदार राजेन्द्र सिंह,नीरज यादव समेत सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment