Wednesday, June 19, 2019

50 ग्राम हिरोईन (स्मैक) सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। पुलिस अधीक्षक बहराइच डा0 गौरव ग्रोरव द्वारा अपराध एवं अपराधियो मादक पदार्थ के तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक  (ग्रा0)  रवीन्द्र सिंह व पुलिस उपाधीक्षक  अरुण चंद्र के निर्देशन में  प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्र के आदेश के क्रमं में गठित ठीम द्वारा दिनांक 19. जून  को संयुक्त टीम पुलिस व शस्त्र सीमा सुरक्षा बल (SSB) के साथ संयुक्त चेकिंग को दौरान सूचना प्राप्त हुई कि नानपारा से एक व्यक्ति नशीला पदार्थ  हिरोईन (स्मैक)  खरीद कर नेपाल ले जाने के लिए नौव्वा गांव के समाने मेन रोड पर सडक के पश्चिम पटरी पर मजार होते हुए कोदरैला जाने वाले मेन सडक तिराहे पर खडा है इस सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुच कर  12.10 बजे अभियुक्त शमीम खांन पुत्र स्माईल खांन नि0 मोहल्ला कसाईटोला थाना नानपारा बहराईच के पास 50 ग्राम हिरोईन (स्मैक) बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं 249/19 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल रवाना किया गया।

No comments:

Post a Comment