Thursday, June 27, 2019

6 महीने से गांव वालों को लाइट का है इंतजार लेकिन विद्युत सप्लाई नहीं

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जरवल कस्बा के तहसील कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत अचेहरा (कोठारा) गांव जो कि लखनऊ बहराइच मुख्य मार्ग पर स्थित है  जिसमें  लगभग 6माह हो चुके हैं, लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक लोगों के घरों में लाइन चालू नहीं हो सकी जबकि सभी के घरों में मीटर व केबल खंभों से जोड़ दी गई है।लेकिन घरों में विद्युत लाइन अभी तक नहीं पहुंची गांव में ,ना लाइट पहुंचने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश फैला है। ग्रामीणों का कहना है कि 6मह हो चुके हैं लेकिन घरों में लाइट अभी तक नहीं पहुंची। लगता है, प्रधानमंत्री के वादों का विद्युत प्रशासन सही ढंग से मानने को तैयार नहीं। ग्रामीणों ने कहा की अगर विद्युत प्रशासन इसी तरीके से सुस्ती से काम करेगा तो इसकी शिकायत जिला अधिकारी बहराइच को किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment