Monday, June 17, 2019

भा०कि०म०यु० राष्ट्रवादी का 7वे दिन धरना जारी, महिलाए भूख हड़ताल पर

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल प्रभारी)
पीलीभीत / बरेली मण्डल (उ०प्र०) भारतीय किसान यूनियन मजदूर राष्ट्रवादी का सातवें दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा धरने पर बैठे हिंदू बंगाली समुदाय के लोगों की समस्याओं का समाधान न होने पर राष्ट्रवादी की पांच महिलाओं ने क्रमिक अनशन शुरु कर भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।

        जनपद की तहसील कलीनगर में भारतीय किसान मजदूर यूनियन-राष्ट्रवादी द्वारा माफियाओं को संरक्षण दिये जाने व भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की मनमानी के विरूद्ध गत् 11 जून से चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज सातवें दिन भी जारी रहा!
        आन्दोलन के सात दिन व्यतीत हो जाने के बावजूद किसी भी समस्या का समाधान न होने से छुब्ध होकर आज से संगठन की महिलाएं भूखहड़ताल पर बैठ गयीं! फूलमती मण्डल, शांति मण्डल, देवोला ढाली, मोलिना मण्डल, सुषमिता सरकार को तहसील अध्यक्षा सुनीता पोद्दार व उपाध्यक्षा मालान्चो सरकार ने मालायें पहनाकर भूखहड़ताल की शुरुआत कराई! कार्यकर्ताओ ने -धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र दद्दा ने काफी रोष भरे लहजे में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि एसडीएम कलीनगर कार्यकर्ताओं को जेल भेज देने की धमकियां न दें और न ही आन्दोलन को कुचलने का प्रयास करें बल्कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान का प्रयास करें और रही बात जेल भेज देने की तो हम सब जेल जाने के लिए तैयार है। धरने को संबोधित करते हुए पंडित चेतन्य देव मिश्रा ने कहा है कि किसान मजदूरों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment