डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। अपराध एवं अपराधियो व पशु तस्करी पर रोकथाम तथा पशु तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु दिये गये कडे आदेश- निर्देश पुलिस अधीक्षक बहराइच डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा दिये गये आदेश क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक देहात रवीन्द्र सिंह व पुलिस उपाधीक्षक नानपारा अरुण चन्द्र के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पान्डेय द्वारा गठित टीम दिनांक 29.06.2019 को सीतापुरवा गांव के पास भारत नेपाल बार्डर पर बने पक्की सडक पर पीकप नं0 यू0पी0 40 टी 7221 पर बकरो का मुह व पैर बांध कर बडी बेरहमी से क्रुरता पूर्वक गाडी के अन्दर ठूस ठूसकर भरकर भारत से नेपाल राष्ट्र ले जाकर बेचने ले जाते समय करीब 11.40 बजे सीतापुरवा गांव के पास से अभियुक्त बबलू पुत्र निसार अहमद व शकील अहमद पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी गण नवावगंज थाना नवावगंज जनपद बहराइच के पास से पीकप पर लदे 76 राशि बकरा बरामद कर तथा अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर उपरोक्त अपराध के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0असं0 258/19 धारा 11 पशु अतिचार अधिनियम 1871 के तहत माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।
नाम पता अभियुक्त - 1.बबलू पुत्र निसार अहमद निवासी नबाबगंज थाना नबाबगंज जनपद बहराइच । 2.शकील अहमद पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी नबाबगंज थाना नबाबगंज जनपद बहराइच ।
बरामदगी - 1. 76 राशि बकरा। 2.एक अदद पीकप नं0 यू0पी0 40 टी 7221 जो सीज कर दी गयी।
गिरफ्तारी टीम का विवरण - 1. उ0नि0 उमाकान्त मिश्र आदर्श थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच । 2.आरक्षी रंजयलाल साहनी आदर्श थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच ।

No comments:
Post a Comment