Saturday, June 1, 2019

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल प्रभारी)
पीलीभीत, उ०प्र०। शनिवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर की उपस्थिति में आज थाना समाधान दिवस थाना न्यूरिया में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया और सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस पर कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित न रहे। आज जनसुवाई के दौरान ग्राम पंचायत भगा मोहम्मदगंज से आई शिकायत की सुनवाई के दौरान लेखापाल सतीश कुमार बिना अनुमति के समाधान दिवस में अनुपस्थित पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही करते हुये निलम्बित करने के निर्देश उप जिलाधिकारी अमरिया को दिये। थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जनसुवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों में सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाये। किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लम्बित न रहे। इसके साथ ही साथ सुनवाई के दौरान यदि कोई शिकायतकर्ता फर्जी तौर पर शिकायत करता पाया जाये तो उसके विरूद्व भी कार्यवाही अमल में लाई जाये। थाना दिवस के दौरान थाना प्रभारी न्यूरिया व क्षेत्र के राजस्व लेखपाल सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment