Thursday, June 13, 2019

कौशल विकास मिशन के बच्चों ने फेयरवेल पार्टी अपने हुनर प्रस्तुत किए

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसीलसंवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। गोपाल शिक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र  की देखरेख  में चलाए जा रहे उत्तरप्रदेश कौशल विकास मिशन सेंटर कविनगर  नानपारा  के छात्र छात्राओं ने फेयरवेल पार्टी का आयोजन सेंटर पर किया इस मौके पर गोपाल प्रशिक्षण संस्थान के सेंटर संचालक मोहम्मद नसीम खान को बच्चों ने नए नए तरीके से इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट एवं अन्य पार्ट बनाकर उन की झांकियां प्रस्तुत की जो बहुत ही सराहनीय रही इस अवसर पर बोलते हुए मोहम्मद नसीम खान ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है सब मिलकर अच्छे से अच्छा प्रशिक्षण और ज्ञान प्राप्त करें और देश हित में काम करते रहे । इस मौके पर उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से यासमीन खान, अनम,  इशरत  अली , गुलअफशा बेगम,  संदीप, ऋतिक, शुभम ,कहकशा साफिया ,लुबना आदि का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment