अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, यूपी। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम अवध के सेनापति *चहलारी नरेश राजा बलभद्र सिंह* जयंती पर कार्यक्रम सेनानी भवन के मीटिंग हॉल में संपन्न किया गया।
इस मौके पर सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के महामंत्री रमेश मिश्रा, भगवानबक्श सिंह सेंगर *चहलारी नरेश के उत्तराधिकारी का वंशज आदित्य सिंह* मुकेश श्रीवास्तव चौधरी बिरेंदर वाल्मीकि और बहराइच विकास मंच के अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजा बलभद्र सिंह को शत शत नमन कर सभी लोगों ने फूल माला पहनाकर उनको याद किया गया राजा बलभद्र सिंह का जन्म 10 जून 1858 को ग्राम मुरौवा चहलारी क्षेत्र के तहसील महासी जनपद बहराइच में हुआ था, राजा बलवंत सिंह की वीर गाथा कई ग्रंथों किताबों में पाई जाती है।

No comments:
Post a Comment