Saturday, June 29, 2019

आदर्श नगर नानपारा के नागरिक दूषित पेयजल पीने को मजबूर

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। यूं तो नगर पालिका परिषद नानपारा आदर्श नगर पालिकाओं में शुमार है परंतु यहां के नागरिकों को शुद्ध पेयजल भी नहीं पिलाया जा रहा है पालिका प्रशासन इतना सुस्त है कि ब्लीचिंग पाउडर समाप्त हुए कई महीना भी चुका है और बिना ब्लीचिंग के ही बराबर नगर क्षेत्र में वाटर सप्लाई की जा रही है। यही वाटर सप्लाई का पानी नानपारा नगर की करीब एक लाख जनता पीने को विवश है। सरकार जहां एक और शुद्ध पेयजल सुलभ कराने  के लिए प्रयत्न कर रही है वही आदर्श नगर पालिका परिषद के  अधिकारी नागरिकों के इस मूलभूत अधिकार को भी नहीं समझते  कई माह से नगर पालिका के पास ब्लीचिंग पाउडर नहीं है इस संबंध में 2 सप्ताह पूर्व पत्रकारों ने जलकल इंचार्ज से बात की थी तो उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए  2 सप्ताह  पूर्व अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया था दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक  ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध नहीं हो सका है इस संबंध में जब अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नानपारा अशोक कुमार तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा  जल्द ही ब्लीचिंग उपलब्ध  कराने का प्रयास किया जा रहा है नगर में साफ सफाई एवं स्वच्छ पेयजल उनकी प्राथमिकता है, जो भी हो नगर के लोग पिछले कई महीनों से इस भीषण गर्मी के मौसम में दूषित पेयजल पीने को विवश हैं। मालूम हो कि दूषित पेयजल से ही तमाम पेट की बीमारियां होती हैं।

No comments:

Post a Comment