Sunday, June 16, 2019

वक्त ने कुछ ऐसे भी इंकलाब देखे हैं.......

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच, उ0प्र0 - नानपारा  के दानिश  वरओं की ओर से ईद मिलन कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन नानपारा के गांधी पार्क के सामने गल्ला गली में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शौकत अली फैजी रहे  निजामत  शायर राशिद राही ने की इस मौके पर भारी संख्या में श्रोता मौजूद रहे सर्वप्रथम लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ नानपारा ही नहीं मुल्क में अपनी पहचान रखने वाले शायर  सर्फ  नानपारवी ने पढ़ा वक्त ने कुछ ऐसे भी इंकलाब देखे हैं - जुगनूओं की चौखट पर आफताब देखे हैं। शायर मेराज शिवपुरी ने पढ़ा गंगा में सारी उम्र नहाते रहो मगर- मेला अगर है मन तो नजासत न जाएगी। देश में अलग पहचान रखने वाले कवि डी .के. प्रचंड ने पढ़ा सब  लूटथ हैं तुम भी लूटो- लोकतंत्र में सब जीतत हैं तुम भी जीतो। इनके अलावा विकास बौखल, वसीम रामपुरी, रईस सिद्दीकी, कलीम तारीख ,तारीख बहराइची, महताब हैदर, शकील गयावी, कामिल अमेठी, उस्मान मीनाई बाराबंकी, राशिद राही, शौकत अली, बाबू आदि ने आपने कलाम पढ़कर लोगों  को नई दिशा देने की कोशिश की।

2 comments: