Wednesday, June 12, 2019

खण्ड स्तरीय पड़ोस युवा संसद एवं योग शिविर का आयोजन

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage जिला संवाददाता)
बहराइच/मिहींपुरवा, उ0प्र0। स्थानीय जय माँ दुर्गा मॉन्टेसरी स्कूल चफ़रिया में नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा खण्ड स्तरीय पड़ोस युवा संसद एवं योग शिविर का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसके मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह और विशिष्ट अतिथि दीपक मदेशिया रहे। कार्यक्रम की शुरुआत योग शिक्षक दीपक कुमार गुप्ता द्वारा योग करवा कर किया गया जिसमें उन्होंने योग करने के फायदे बताते हुए प्रणायाम, कपालभाति, गौरक्षाशन, सहित कई योग कराए  जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह ने मौजूद युवा मंडल के सदस्यों और पदाधिकारीयो से आगामी 21 जून को अधिक से अधिक संख्या में इंदिरा स्टेडियम में होने वाले योग कार्यक्रम में शामिल होने का आवाहन किया साथ ही  बताया कि नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण स्तर के युवाओं की प्रतिभा को निखरता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है आज कई बड़ी हस्तियां इसी के माध्यम से अपना नाम रोशन कर चुकी है। पड़ोस युवा संसद के विषय विशेषज् गौतम वर्मा ने सभी युवा मंडल  के सदस्यों के गांव की समस्या और समाधान के बारे में विस्तृत चर्चा को और जानकारी देते हुए कहा कि हम किस प्रकार अपनी गांव की समस्या को दूर कर सकते है क्योंकि गांव में जो समस्या होती है उन्हें झेलना स्वयं होता है तो हमे ही उन समस्याओं का समाधान करना होगा इसके लिए हम क्या कर सकते है। मुख्यातिथि प्रवीण ने कहा कि युवाओं को अपने अपने गांव की समस्याओं का समाधान स्वयं करना होगा आज हमें जरूरत है कि हम स्वयं आगे आए फिर सब हमसे कंधा से कंधा मिला के खड़े मिलेंगे। लेखाकार इन्द्रसेन चौधरी ने कहा कि आज भारत सबसे अधिक युवाओं का देश है फिर हम क्यो पीछे है इसका मुख्य कारण है हम ही क्यो इस बात को दिमाग से निकाल दे तभी हम आगे बढ़ सकेंगे। इस मौके पर आदर्श मिश्रा, योगेंद्र प्रकाश, अनिल कुमार, दिनेश यादव सहित मिहींपुरवा और करिकोट के 80 सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment