Tuesday, June 18, 2019

आपत्ति जनक पोस्ट पर पत्रकार ने थाने में दी तहरीर

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) एक दैनिक हिन्दी समाचार पत्र के प्रतिनिधि के विषय में एक फल व्यवसाई ने सोशल मीडिया पर जहां धार्मिक आपत्ति जनक पोस्ट की है।  फल व्यवसाई विगत दिनों फल मण्डी में चले अभियान से रूष्ट हां  था  उसने आज अपनी पोस्ट में कहा कि “नानपारा में एक संघी पत्रकार जमकर दलाली कर अवैध उगाही कर पत्रकारिता की छवि खराब कर रहा है। और यह भी अंकित किया है कि बहुतही कट्टर भगवाधारी है।”
इस सम्बंध में समाचार पत्र के नानपारा पत्रकार  सत्य प्रकाश गुप्ता ने फल व्यवसाई राशिद अली पुत्र लियाकत अली के विरूद्ध तहरीर दी है। इस स्म्बंध में कोतवाल नानपारा सन्तोष सिंह ने बताया कि तहरीर की जांच करायी जा रही है मामला दर्ज होगा और  कार्यवाही  की जाएगी। मालूम हो कि जिस फेसबुक अकाउंट  से राशिद अली ने टिप्पणी की थी उसमें किसी का नाम नहीं है ऐसे में अब सवाल उठता है कि बिना नाम के की गई टिप्पणी की जांच पुलिस कैसे करेगी।

No comments:

Post a Comment