डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय दिवस की धूम रही। नगर की तमाम सरकारी समस्याओं सहित व्यक्तिगत प्रतिष्ठानों पर भी योग कराया गया मुख्य रूप् से नगर के श्री शंकर इण्टर कालेज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। उपजिलाधिकारी डा0 सन्तोष उपाध्याय ने कार्यक्रम में मौजूद लोगो को योग के लाभ के बारे में चर्चा करके जानकारी दी। तहसीलदार दिनेश सिंह, प्राचार्य अनुराग श्रीवास्तव, भाजपा के वरिष्ठ सेवक ए0पी0 श्रीवास्तव, ओम छापड़िया, अजय गुप्ता, अभय मदेशिया सहित तमाम राजस्व कर्मी और नगर के गणमान्य मौजूद थे। प्रशिक्षक गया प्रसाद ने मौजूद लोगो को योग कराया, विद्या मन्दिर इण्टर कालेज ने प्राचार्य रमाशंकर मिश्रा की देख रेख में प्रशिक्षक अशोक वर्मा ने योग कराया जिसमें अभिभावक और छात्रगण मौजूद थे। इसी प्रकार सरस्वती शिशु मन्दिर में भी योग आचार्य हनुमन्त सिंह ने कराया जी0आई0टी0आई0 नानपारा में प्रधानाचार्य अबरार हुसैन की अगुवाई में प्राभारी नानपारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने योग कराया जिसमें कर्मचारियों के साथ प्रशिक्षार्थीगणों ने योग किया प्राइवेट संख्या पावर ट्रैक एजेन्सी में पतन्जलि के कौशलेन्द्र कुमार ने योग कराया जिसमें कृपा राम वर्मा, अनिल मदेशिया, कृपा राम गुप्ता, राम बहाल वर्मा सहित नगर के तमाम व्यवसाई मौजूद थे। कोतवाली नानपारा परिसर में क्षेत्राधिकरी नानपारा अरूण चन्द्र की देख रेख कोतवाल सन्तोष सिंह ने योग कराया जिसमें क्षेत्र के तमाम उपनिरीक्षक पुलिस कर्मी व होमगार्ड मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment