ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल प्रभारी)
जमुनिया खास (पीलीभीत)। रविवार को नगर पंचायत कलीनगर के वार्ड नंबर 10 पर बने पोलियो बूथ सेंटर 9 में बच्चों को दो बूंद पोलियो की पिलाकर सभासद, जहीन मोबीन खान ने उद्घाटन किया साथ ही घर-घर जाकर लोगों को पोलियो के बारे में जागरूक किया और उनसे अपील की के अपने 5 साल तक के सभी बच्चों को दो बूंद पोलियो की जरूर पिलाये जिससे हम सब मिल कर पोलियो को जड़ से मिटाये और एक ऐसा भारत बनाये जो पोलियो मुक्त हो। इस दौरान बूथ इंचार्ज ओम शंकर,मोनिका शर्मा,रामबहादुर गयात्री देवी सहायक, रीना गुप्ता आंगनवाड़ी, सहित आदि लोग मैजूद रहे।

No comments:
Post a Comment