डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। जिले के कर्तनियाघाट रोड पर मुर्तिहा जंगल क्षेत्र में स्थित आस्ताना हज़रत सैय्यद हाशिम अली शाह उर्फ लक्कड़ शाह रह0अलै0 का सालाना उर्से हर साल की तरह इस साल भी शुक्रवार को अक़ीद मुहब्बत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जायरीनों के साथ ही पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी भारी तादात में अकीदतमंद जायरीनों ने हिस्सा लिया के जंगल में उसे मौके पर मेला लगा जिसमें मनोरंजन के लिए तरह तरह के खेल तमाशे व कई तरह के झूलों के साथ ही तरह तरह की दुकाने सजी थी मेले के मद्देनज़र भारी भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस आरक्षियों के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment