Tuesday, June 25, 2019

मेले में दहशत फैलाने वाले युवक गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

आजाद हुसैन (NNI Coverage तहसील संवाददाता) 
पलिया कला, खीरी लखीमपुर (उ0 दौ0)। नुमाइश मेंले के दौरान आमजन में अपनी दहशत फैलाने वाले युवक आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गये। जी हां ये वो युवक थे जो अक्सर आमजन में अपनी दहशत फैलाकर लोगों को जीना दूभर कर रहे थे। आपको बता दें कि यह अभियुक्त आये दिन कभी झगड़ा फसाद तो कभी चोरी और वाहन चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे।
         दरअसल यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली पलिया का है जहां पर बीते रविवार को नुमाइश मेले में इन दंबग युवकों ने विवाद किया था और साथ ही मेले में अपनी दहशत फैलाने के लिये इन्होने अपने अवैध असलहे से फायर भी किया था जिसके बाद सीसीटीवी की मदद से इन युवकों की पहचान की गयी थी और पुलिस ने इन बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी और बीते दिन मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरिक्षक संजय कुमार त्यागी ने अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर पुराने बस अड्डे से चार अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया जो कि शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे ।पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक बाइक और 315 बोर तंमचा कारतूस और खोखा बरामद किया है ।पुछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया वह नगर में बाइक चोरी के काम को भी अंजाम देते थे ।फिलहाल पुलिस ने चारों अभियुक्तों को उचित धाराये लगाकर जेल भेज दिया है और साथ ही पकडे गये अभियुक्तों की जानकारी पर उनके और साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment