युसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। दिनाँक 08.03.19 को प्रीती देवी उम्र 23 वर्ष का शव थाना फरधान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोढैया में गन्ने के खेत में मिला था जिसके संबंध में थाना फरधान पर पूर्व में पंजीकृत गुमशुदगी के अभियोग को हत्या के अभियोग में तरमीम किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी द्वारा उक्त घटना का शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्दशित किया गया था उक्त के अनुपालन में थाना फरधान पुलिस द्वारा घटना से संबंधित साक्ष्य संकलन व छानबीन के दौरन प्रकाश में आये अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र राजाराम नि0 ग्राम लालपुर मजरा भुलनपुर थाना नीमगावं जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया तथा एक अदद आलाकत्ल बांका व एक अदद घटना में प्रयुक्त अभि0 का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। तथा अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि मेरी पत्नी के अन्य लोगो से नाजायज संबंध व अमर्यादित आचरण था जिससे मैं परेशान होकर दिनांक 18.02.19 को गाजियाबाद से सीतपुर आया व अपनी पत्नी को लीला कुआं बुलाकर गन्ने के खेत में लेकर गया जहाँ पर उसकी बांके से हत्या कर वापस दिल्ली चला गया। अभियुक्त द्वारा हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी पकरिया नहर पुल के पास करायी गयी। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रु० के पुरस्कार की घोषणा की गई।

No comments:
Post a Comment