Monday, June 24, 2019

ससुर ने हमला कर दामाद व समधी को किया घायल

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। क्षेत्राधिकारी महसी कार्यालय पर बयान देने गये पुत्र व पिता को ससुर ने ही अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया व पीडि़तों के जेब से तीन हजार रूपये छीन लिए। पीडि़त ने मामले क शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर मुकदमा दर्ज कराये जाने की मांग की है। गौरतलब हो कि थाना रामगांव अन्तर्गत मुआफिकपुर निवासी जीवनलाल की शादी थाना दरगाह अन्तर्गत नहसुतिया निवासी रामकिशन की पुत्री सोना देवी की शादी जीवन लाल से हुई है। बीते कुछ दिनों से जीवन लाल के ससुर रामकिशुन से नाजायज पैसों की मांग करते रहे। जिसके चलते उसकी पत्नी सोना देवी को जबरन अपने घर पर बंधक बनाये हुए है तथा न्यायालय में रूखसती का मुकदमा भी दायर कर दिया है। महिला आयोग में भी उसने फर्जी शिकायत कर रखी है। जिसकी पेशी 22 जून को क्षेत्राधिकारी महसी कार्यालय पर थी। जहां बयान देने के लिए जीवन लाल व उसके पिता भग्गन जा रहे थे। तभी रास्तें में सूनसान जगह पर रामकिशुन, उनकी पुत्री सोना देवी व एक अज्ञात व्यक्ति ने जीवन लाल व उनके पिता भग्गन को रोककर डण्डों से पीटकर घायल कर दिया तथा बीज व खाद के लिए जेब में रखा तीन हजार रूपये छीन लिया। राहगीरों को आता देख हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए कहा कि कही शिकायत की तो बोटी-बोटी काटकर नदी में फेंक दूंगा और भाग गए। पीडि़तों ने अपना इलाज जिला चिकित्सालय में कराया तथा हमले में मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक से मांग की।

No comments:

Post a Comment