Monday, June 17, 2019

जीवन सुरक्षा हेतु वाहन चलाते समय प्रयोग करें हेलमेट : जिलाधिकारी

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल प्रभारी)
पीलीभीत/बरेली (उ०प्र०)। आज सोमवार को पीलीभीत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर द्वारा आज सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत गौहनिया चैराहे पर अभियान चलाकर कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बिना हेलमेट के चला रहे दो पहिया वाहनों पर स्टीकर लगाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया तथा साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा लोगों को जागरूक करने हेतु बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट पहनाया गया और भविष्य में बिना हेलमेट के गाड़ी न चलाने के लिये प्रेरित किया गया और इसके पश्चात वाहनों का चालान करने के निर्देश दिये। अभियान के दौरान आज पुलिस कर्मियों, मीडिया बन्धुओ, सरकारी कर्मचारियों सहित सभी वर्गो के 150 चालान किये गये जो बिना हेलमेट के या वाहन चलाते समय मोवाइल प्रयोग, नम्बर प्लेट का मानक के अनुसार न होना जैसे नियमों के उल्लघंन पर किये गये। अभियान दौरान पुलिस व परिवहन विभाग को बडे स्तर पर इस अभियान को जारी रखने के निर्देश देते हुये कहा कि सभी पेट्रोल पम्पों पर सुनिश्चित किया जाये कि बिना हेलमेट के पेट्रोल न दिया जाये। गौहनिया चैराहे पर चलाये गए अभियान में चार पहिया वाहन चला रहे वाहन चालकों को भी सीट बैल्ट लगाने हेतु प्रेरित किया गया।  अभियान के दौरान सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, उप जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेद्वी, एआरटीओ अमिताभ राय सहित यातायात निरीक्षक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment