Tuesday, June 11, 2019

नेपाल जा रहे ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। थाना रुपैडिहा अंतर्गत इंडो नेपाल बॉर्डर पर शाहिदा नामक महिला मोटरसाइकिल से अपने बच्चे को लेकर अपने पति मेराज के साथ नेपाल जा रही थी नेपाल जाते वक्त भारत नेपाल प्रवेश द्वार पर हुआ हादसा ट्रक के चपेट में आने से मौके पर महिला शाहिदा बेगम 40 साल पत्नी मेराज निवासी रंजीत बोझा की हुई दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्र व उप निरीक्षक उमाशंकर मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे  ट्रक चालक को लिया हिरासत में मृतक महिला के शव को पीएम के लिए भेजा गया। जिलाचिकित्सालय बहराइच भेजकर पुलिस आवश्यक कार्यवाही करने में जुटी है।

No comments:

Post a Comment