Saturday, June 1, 2019

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, कई खामियां

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
विशेश्वरगंज/पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने बीती दोपहर करीब 1:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज का औचक निरीक्षण किया उनके साथ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक केएन उपाध्याय व एसडीएम पयागपुर रामचंद्र यादव मौजूद रहे। इस दौरान सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी, लेबर रूम, स्टॉक रूम, समेत सभी कक्षों का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई और व्यवस्था अनुकूल न  पाए जाने पर नाखुश होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ आर के मिश्रा को हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया तथा चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर, फार्मासिस्ट प्रेमचंद  तिवारी  को जरवल  ट्रांसफर कर दिया। सीएमओ श्री सिंह ने बताया कि कई बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया।अंतिम चेतावनी देते हुए हिदायत दी गई थी किंतु कोई सुधार व कार्यप्रणाली को देखते उन्होंने ट्रांसफर ऑर्डर बनवाकर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। उन्होंने बताया की विशेश्वरगंज सीएससी से तमाम प्रकार की शिकायतें आए दिन आया करती थी जिसको संज्ञान में लेते हुए आज यह कार्यवाही करनी पड़ी।

No comments:

Post a Comment