Friday, June 28, 2019

शौच के लिए नहर गए व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला कर घायल किया

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा/मिहीपुरवा, बहराइच (उ0प्र0)। सुजौली थाना क्षेत्र के  कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत चहलवा गाँव निवासी  एक व्यक्ति को शौच के दौरान नहर से निकलकर मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया । जिसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर ले जाया गया ।
        चहलवा गाँव निवासी वृद्ध हरीबल सिंह 70 पुत्र लखराज सिंह आज शाम 4 बजे चमन चैराहा / जंगूटाडा के निकट से बह रही सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया हुआ था । शौच के दौरान पानी से निकलकर मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया और वृद्ध का दाहिना हाथ जबड़े में दबोचकर उसे पानी मेम घसीटने लगा । वृद्ध की चीखें सुनकर स्थानीय लोग बचाव के लिए तुरंत दौड़ पड़े । वृद्ध  ने बड़ी हिम्मत के साथ मगरमच्छ से पाँच मिनट  संघर्ष किया इस के बाद उसने मगरमच्छ के जबड़े से अपना हाथ छुड़ा कर अपनी जान बचाई । मगरमच्छ के हमले में वृद्ध का दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है । स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुची एम्बुलेंस ने वृद्ध को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली भर्ती कराया वृद्ध की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिहीपुरवा के लिए रेफर कर दिया गया । ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नही पहुचा । वहीं पिछले पंद्रह दिनों में सरयू नहर में मगरमच्छ का यह तीसरा हमला है । जबकि पिछले दो हमले में दोनो की मौत हो चुकी थी।

No comments:

Post a Comment