डॉ0 शकील/अखिलेश (NNI Coverage संवाददाता)
बहराइच/नानपारा (उ0प्र0)। बहराइच जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को सुहेल यूसुफ सिद्दीकी के निवास स्थान अकबरपुरा नई बसती पर ईद मिलन समारोह मनाया गया। ज़िले के तमाम सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि सय्यद अकरम सईद ने कहा की पत्रकारो को आपसी मतभेद भुला कर अपनी एकता का परिचय देना चाहिए अापस मे गले मिल कर ईद की सिवांई खा कर ईद का मज़ा बढ़ जाता है इस खुशनुमा माहौल को बनाए रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। समारोह मे वरिष्ठ पत्रकार सय्यद शादाब हुसैन ने कहा की हम चाहे किसी भी संगाठन से ताल्लुक रखते हो पर एेसे मेल मिलाप जैसे ईद मिलन समाहरो होली मिलन समाहरो करते रहना चाहिए जिससे पत्रकारो की एकता बनी रहती है और समाज को हम एक अच्छा उदाहरण प्रसतुत करते है और एेसे कार्यक्रामो से ईद की मिठास बढ़ जाती है| सिनियर जर्नलिस्ट सोनी जी ने हिन्दु मुसलिम एकता पर बल दिया और कहा की एेसे कार्यक्रम सराहनिए है| मिथुन बाल्मिकी एडवोकेट ने संगठन को मज़बूत बनाने पर बल दिया उनहोने कहा की ईद मिलन समाहरो और होली मिलन समाहरो मनाना चाहिए| सुहेल यूसुफ सिद्दीकी ने समाहरो मे आए हुए सभी सम्मानित पत्रकारो ईत्र लगाकर सबका ईस्तकबाल किया और गले मिल कर ईद मिले और आए हुए सभी मेहमानो का शुक्रिया अदा किया | इस ईद मिलन समाहरो मे फैज़ुल हसन, मनशाद अहमद,शहनावाज़ हुसैन, रमेश भारती, मधुकर सक्सेना, जे पी सक्सेना, अरुण सिंह,डी कुमार,अफताब अहमद,आर के सिंह,एम सुरेंद्र सिंह, एम आरिफ, आसिफ अली, शमीम अहमद, आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment