Thursday, June 6, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व बर्ष की भांति इस बार किया गया पौधा रोपण

मो0 आजाद हुसैन (NNI Coverage संवाददाता)
पीलीभीत, उ०प्र०। तहसील कलीनगर क्षेत्र के मथना जप्ती दसमेश जूनियर हाई स्कूल के मैदान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फलदार बृक्ष आम, अमरूद,जामुन के पौधों का रोपण किया गया।
               भारतीय किसान यूनियन (भानुगुट) के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा-कि हरियाली के दुश्मन धड़ल्ले से हरियाली का सफाया करते चले आ रहे है जो कि हमारी आने बाली पीढ़ी को घातक सिद्ध हो सकता है,जिसका एकमात्र उपाय वृक्षारोपण ही है और हम सभी को इसके लिए आगे आना होगा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही हम वातावरण को शुद्ध कर सकते हैं एवं निरंतर बढ़ रहे तापमान को भी नियंत्रित कर सकते हैं साथ ही साथ वाटर लेवल का घटता स्तर भी वृक्ष लगाने से ही बढ़ेगा सकता है क्योंकि वृक्ष ही बादलों को आकर्षित करते हैं तभी बरसात होती है।
            इस दौरान ब्रहमपाल सिंह यादव प्रदेश  उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश नमो सेना इंडिया(भारत) एव रामपाल पासवान ग्राम अध्यक्ष बीजेपी,शमशेर सिंह कहलो, हरप्रीत गोल्डी,छेदालाल आदि लोग मैजूद रहे।

No comments:

Post a Comment