Monday, June 17, 2019

पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत महिला ने एसपी से की

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) थाना नवाबगंज अंतर्गत ग्राम सिरसिया  निवासी कमलेश कुमारी पत्नी दीपक वर्मा ने पुलिस अधीक्षक बहराइच को  शिकायतें पत्र देकर थाना नवाबगंज पुलिस के कारनामों की शिकायत की है पीड़ित महिला ने कहा कि 13 जून को 12:00 बजे दिन में नवाबगंज के अपराध निरीक्षक शिवानंद यादव उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव ओम प्रकाश गुप्ता व अन्य चार सिपाहियों ने उनके घर में घुसकर कहा की चोरों को पनाह देते हैं और परिवारी जनों के बारे में भी पूछताछ की भद्दी भद्दी गालियां दी और आपराधिक मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी पुलिस द्वारा उसके घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने के कारण महिला को मानसिक रूप से काफी दिक्कत हो रही है  पीड़ित महिला ने न्याय की मांग कप्तान से की महिला की शिकायत पर कप्तान ने जांच कर कार्यवाही  का आश्वासन दिया अब देखना यह है कि पीड़ित महिला को न्याय मिलता है या नहीं।

No comments:

Post a Comment