डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा बाईपास रोड स्थित फल मंडी नानपारा का बीते दिनों एसडीएम नानपारा ने औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में एक दर्जन लोगों ने पहल मंडी में अवैध अतिक्रमण कर अपना व्यवसाय कर रहे थे। नवीन फल मण्डी नानपारा में अतिक्रमण कर दुकान संचालित करने वाले फ्रूट थोक व्यापारी एवं आढ़ती फल मण्डी स्थल, नानपारा को सचेत किया गया कि अपने अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा लें। चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर एसडीएम नानपारा डा0 संतोष उपाध्याय के आदेश पर बलपूर्वक अवैध अतिक्रमण को फल मण्डी से हटाने की प्रकिया गुरुवार दोपहर बाद शुरू हुई। अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार नानपारा दिनेश सिंह के नेतृत्व में नगरपालिका कर्मी पुलिस कर्मी जेसीबी लेकर फल मंडी पहुंचे।फल व्यापारियों का अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। फल आढ़ती की ओर से किये गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटवा दिया गया।शाम तक अवैध कब्जा हटवाया जाता रहा। तहसीलदार नानपारा दिनेश सिंह ने बताया फल मंडी में फल आढतियों की ओर से किये गए अवैध कब्जे को हटवा दिया गया है। शेष बचे लोगो का अतिक्रमण हटवाया जा रहा है।शाम तक फल मंडी अतिक्रमण से मुक्त हो जायेगी।

No comments:
Post a Comment