Tuesday, June 11, 2019

पीलिया में लापरवाही खतरनाक है, जमकर पानी पीयें

डॉ0 शकील अंसारी (NNi Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) - गर्मी बढ़ने के साथ ही पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है इसकी मुख्य वजह दूषित पानी और संक्रमित भोजन है यह बात नगर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर आर०ए०गोयल ने एक मुलाकात में कहीं उन्होंने कहा कि पीलिया  सामान्यता लीवर में संक्रमण की वजह से होता है लीवर के संक्रमण से शरीर में बिलरूबिन की मात्रा ज्यादा बने लगती है जिसकी वजह से शरीर और आंखें पीली होने लगती हैं पेशाब पीला होने लगता है इसकी वजह यह है कि हमारी त्वचा और आंखों के कनजकट वाईवा इकट्ठा   होने लगता  है अगर पीलिया के शुरु में इलाज में सावधानी नहीं बरती गई तो इसके परिणाम गंभीर होते हैं पीलिया के मरीजों को विशेषकर कुछ खास चीजें ध्यान देने योग्य हैं जैसे साफ पानी पिए हमेशा ताजा खाना खाएं दूसरों का झूठा ना खाएं साफ सफाई पर ध्यान दें कोई समस्या हो तो तुरंत योग डॉक्टर से संपर्क करें ज्यादा से ज्यादा आराम करें बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन ना करें शराब का सेवन बिल्कुल बंद रखें यदि  धूम्रपान  कोई पास में कर रहा हो तो उसे दूर रहे। डॉक्टर  का कहना  है कि पीलिया में  सावधानी ही बचाव है।

No comments:

Post a Comment