डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) स्थानीय चित्रांश कॉम्प्लेक्स मीडिया हाउस नानपारा में मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संरक्षक शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें संगठन की मजबूती सहित विभिन्न विन्दुवों पर विचार विमर्श किया गया।जिसमें खाता संचालन, सदस्यता शुल्क ,नए सदस्यों की सदस्यता सहित आगामी बैठक 28 जुलाई को जयदिश श्रीवास्तव के आवास पर किए जाने का निर्णय लिया गया ।अंत मे प्रदेश भर में हो रहे पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पीड़ित पत्रकारों के मामले में प्रभावी कार्यवाही कर न्याय प्रदान किए जाने की मांग की गई तथा पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांगी गई । कलम कारों की बैठक में मुख्य रूप से धर्मेंद्र कांत श्रीवास्तव, डॉ शकील अंसारी,जयदीश श्रीवास्तव, संदीप अग्रवाल, सलीम अंसारी,अतहर अली अज्जन, दिवाकर श्रीवास्तव, सरफराज अहमद,दीपक श्रीवास्तव व मनोज गुप्ता, डीपी श्रीवास्तव आदि पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment