Friday, June 28, 2019

ज्वैलर्स की दुकान का काटा शटर, मेडिकल स्टोर की तोडी खिड़की

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। : योगी राज मे चोरो के हौसले बुलंद थाना रामगाव से महज तीन सौ मीटर पर चोरो ने ज्वैलरी की दुकान का शटर को तोड़कर लाखो के सामान पर चोरो ने हाथ साफ किया । एक मेडिकल स्टोर की खिड़की तोड़ कर अलमारी का लाक तोड़ दिया । शतिर चोरो ने मंगनू चना वाले की गुमटी तोडकर चोरी किया पुलिस गश्त करती रही चोर मेन चौराहे पर एक ही रात मे तीन दुकान पर चोरी करते रहे । कुछ महीने पूर्व अजीज ज्वैलर्स की दुकान मे नकब लगाकर चोरो ने तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन सफल नही हुये थे।
           गुरुवार की रात चोरो ने रामगाव चौराहे पर अजीज ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटकर चोरी किया। तिजोरी तोड़ने का जबरदस्त प्रयास किया गया लेकिन तिजोरी नही टूटी तिजोरी मे लगे ताले को चोरो ने तोड़ दिया । तिजोरी को अपनी जगह से आगे की तरफ हटा दिया। दुकान मे रखी बीस जोड़ी चांदी की पायल व पन्द्रह पीस कील चोर दुकान से ले गये।
            वही बहराइच निवासी की रामगाव चौराहे पर सहारा मेडिकल स्टोर की दुकान है । चोर मेडिकल स्टोर की खिड़की तोड़कर घुसे और मेडिकल स्टोर मे रखी अलमारी का लाक तोडकर बारह सौ रुपए पर हाथ साफ किया ।  मंगनू चना वाले की गुमटी का भी ताला तोड़ दिया लेकिन वहा कुछ चोरो को हाथ नही लगा । अजीज ज्वैलर्स व सहारा मेडिकल स्टोर ने थाना रामगाव मे प्रार्थना पत्र दिया है अब देखना होगा कि  रामगाव पुलिस चोरो पर क्या कार्यवाही करती है यह ऐसे ही चोर चोरी करते रहेगे।

No comments:

Post a Comment