अनूप मिश्रा/अजीत श्रीवास्तव (NNI Coverage संवाददाता)
पयागपुर/पृथ्वीनाथ (गोंडा) उ0प्र0। एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर प्रांगण से करीब 15 मीटर की दूरी पर ही मृत जानवर पड़ा हुआ है जिसकी दुर्गंध मंदिर परिसर में बनी रहती है ,लेकिन ना ही मंदिर के समित को ये दिख रहा है,शासन प्रशासन भी मौन है और तो और स्थानीय लोग बिल्कुल अँधे की तरह दिख रहे हैं, उन्हें बस अपने स्वार्थ की पड़ी है कि बाबा मेरा यह कार्य सिद्ध कर दो ,लेकिन बाबा के प्रांगड़ और उससे सटे परिसर को कितना साफ और स्वच्छ रखना है यह किसी को नहीं पड़ी है। हालाँकि ऐसी घटना के खबर बनते ही प्रशासन में खलबली मच चुकी थी। वाह! महाकाल की भक्ति अब तो सिर्फ दिखावे की भक्ति बनकर रह गयी है।

No comments:
Post a Comment