यूसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
सिगाही/खीरी, लखीमपुर (उ0प्र0)। एसएसबी डांगा के जवानों ने बुद्ध वार को मनाया अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त दिवस जिसमे इंस्पेक्टर राजमुराद अली के नेतृत्व में गावो में रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया। उन्होंने नशे से होने वाली हानियों के बारे में भी बतलाया कि नशा मनुष्य के खून को खराब कर जानलेवा विमारियों से ग्रसित करता है। जो लोगो की मौत का कारण बनता है।इस लिए गाँजा, चरश, अफीम, गुटखा, मदिरा जैसे नशीले पदार्थो से दूर रहे। उन्होंने यह भी बताया कि आज की युवा पीढ़ी नशे की आदि होती जा रही है। वही गावो के लोग शराब पी के थकान उतारने का काम करते है।
*इस लिए अपराध की जननी है नशा* उन्होंने ग्रमीणों को सपथ भी दिलाई। इस मौके पर एसएसबी के जवानों में सहायक उप निरछाक नरेंद्र सिंह महेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, सोमवीर यादव, के साथ ग्रमीणों में हिन्दू जागरण मंच के ब्लाक अध्यक्ष पंकज कुमार विश्वकर्मा ,आकाश ठाकुर, मनीष गुप्ता,पूर्व प्रधान आशिक अली के साथ लगभग सैकड़ो लोग शामिल हुए।

No comments:
Post a Comment