ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल प्रभारी)
पीलीभीत, उ०प्र०। पीलीभीत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर द्वारा ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर पीलीभीत ईदगाह स्थल पर पहुंचकर लोगों से गले मिलकर ईद की हार्दिक शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद में नमाज को सकुशल एवं शान्ति पूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इन्तजाम किया गया। यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से सम्पादित करने हेतु विशेष व्यवस्थाऐं की गई। ईद के शुभ अवसर पर ईदगाह स्थल पर बच्चे, वृद्धजन व सैकड़ो लोगों ने आकर शान्ति पूर्ण ढंग से नमाज अदा की और आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारक वाद दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अतुल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा, नगर मजिस्टेªट ऋतु पूनिया, अधिशासी अधिकारी निशा मिश्रा, सीओ सिटी सहित जनपद के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment