अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। आज दिनांक 21 जून 2019 को मेधा कंप्यूटर सेंटर विशेश्वरगंज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण बचाओ महा अभियान टीम द्वारा किया गया । कार्यक्रम में बोलते हुए टीम के अगुवा रामकुमार युगांतर ने कहा कि हम लोग लोगों को स्वस्थ स्वच्छ रखने के लिए और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के लिए अनवरत संघर्षरत हैं ।2015 के बाद से योग ने समाज में काफी तेजी से जगह बनाई है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाना शुरू किया है ।मानव कल्याण के लिए हमको इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार युगांतर प्रशांत त्रिपाठी पीसी गिरी गोपाल सिंह रिजवान सुरेंद्र गिरी राजेश तिवारी आज उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment