Sunday, June 9, 2019

प्राकृतिक खेती एवं वाटर रिचारजिंग को बढ़ावा

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। दिनांक 9 जून 2019 पर्यावरण बचाओ महाभियान टीम द्वारा बस स्टॉप बिशेश्वरगज पर सार्वजनिक जगहों की साफ सफाई करके लोगो को पर्यावरण संरक्षण व साफ सफाई के प्रति जागरूक किया और कहां की हम लोग 2अक्टूबर 2016 से हर इतवार को सार्वजनिक जगहों की साफ सफाई करके लोगो को पर्यावरण के प्रति सचेत करते चले आ रहे है सरकार किसानों की अंदनी दुगनी करने के लिए आसमान सर पे उठा रखा है जबकि किसानों की आमदनी गो आधारित खेती करके 4 गुना 6 गुना की जा सकती है यही नहीं 90 परसेंट पर्यावरणीय संकट का समाधान गो आधारित खेती करके किया जा सकता है गो आधारित खेती करके अपने खेत को उपजाऊ बनाया जा सकता है अपना उत्पादन दो गुना तीन गुना किया जा सकता है और फिर प्राकृतिक खेती के उत्पाद को दुगने व तिगने कीमत पर बेची जा सकती है इस प्राकृतिक खाद से मित्र कीड़े व केचुआ पैदा होंगे जो मिट्टी को भुरभुरा और पोला बनायेगे जिससे वाटर रीचार्जिंग होगी परिस्थिति संकट दूर होगा जैव विविधता आएगी इस प्रकार पृथ्वी धन धान्य से भरपूर हो जाएगी  जैसा अन्न वैसा मन्न जब लोग प्राकृतिक अनाज खाएंगे तो सरीर स्वस्थ और मन सांत रहे गा इस प्रकार साबित है कि गो आधारित खेती करके स्वर्ग लाया जा सकता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार युगांतर सुरेंद्र गिरी फूल चन्द्र गिरि प्रशान्त त्रिपाठी शुभम त्रिपाठी निराला अनीता विशाल साबिर अली असरफी लाल गुप्ता गोपाल सिंह आदि रहे।

No comments:

Post a Comment