अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद के फखरपुर थाना क्षेत्र में मुड़की गांव में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आयी है। 20 जून बुधवार रात को एक पत्नी ने पति पर सोते समय धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घायल पति की जान बाल बाल बची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पति चादर ओढ़कर उस दिन चारपाई पर उल्टा सो रहा था। पैर को सिर समझकर पत्नी द्वारा धारदार हथियार से वार किये जाने से पति लतीफ( 45) पुत्र जमील की चीख पुकार के साथ नींद खुल गई। आवाज सुनकर आस पास के लोगों के मौके पर पहुंचने से पति की जान बच सकी। वही लोगों ने मौके पर आरोपी पत्नी को हथियार सहित पकड़ लिया। लोगों की मानें तो मामला प्रेम प्रसंग के चलते हुआ है। घटना के वक़्त वहीं मौजूद प्रेमी फरार हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा 100 नंबर पर फोन कर पुलिस व स्थानीय थाने को दी गई है।

No comments:
Post a Comment