Thursday, June 20, 2019

नेहरू युवा केन्द्र की ओर से योगाभ्यास एव पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल प्रभारी)
पीलीभीत/बरेली मण्डल, यूपी। बृहस्पतिवार को नेहरू युवा केन्द्र पीलीभीत व स्वामी विवेकानन्द ग्रामोत्थान समिति जमुनियाँ के तत्वावधान मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपल्छय मे पूर्व योगाभ्यास व पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन आर एम जे किसान इण्टर कॉलेज जमुनियाँ पूरनपुर मे किया गया जिसका शुभारम्भ जिला छय रोग अधिकारी राजेश भट्ट, पी पी एम कोआर्डिनेटर, योग प्रशिक्षक हरिओम सैनी जी ने स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जिला छय रोग अधिकारी ने छय रोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। समाज सेवी हर्षित काशी जी ने युवाओं को बताया कि हमे विवेकानन्द जी के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। योग प्रशिक्षक हरिओम सैनी जी ने युवाओं को योग से जुड़ने के लिये प्रेरित किया कहा कि योग का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।

पूर्व एन वाई वी प्रेमराज ने नेहरू युवा केन्द्र के बारे मे विस्तार से जानकारी दी और कहा कि नेहरु युवा केन्द्र ग्रामीण स्तर में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करता है 

अन्त में अतिथियों को स्मर्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया 
इस अवसर पर देवेन्द्र, देवेश यादव, विपिन ,श्रीकृष्ण, मनोज, 
छोटेलाल, विकास, वन्टी, राखी, सरोजा देवी, प्रेमा देवी,संजू, अनीता, रामकुमार सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment